फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Locks of private schools opened after four months

स्कूल खुलने पर खिले छात्रों के चेहरे

Tue, 10 Aug 2021 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Locks of private schools opened after four months
रुड़की आदर्श नगर स्थित ग्रीनवे स्कूल में क्लास में बैठे छात्र-छात्राओं के हाथों को सैनिटाइज करव? - फोटो : ROORKEE
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ बैठक के बाद कुछ निजी स्कूल संचालकों ने सोमवार से स्कूल खोल दिए। करीब चार महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, कोरोना से बचाव को देखते हुए निजी स्कूलों ने सम-विषम फार्मूले के आधार पर बच्चों को स्कूल बुलाया।
विज्ञापन

प्रदेश में दो अगस्त से कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूल खोले जाने थे। बाद में शिक्षा सचिव की बैठक में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया गया। कक्षा नौ से 12वीं तक के सरकारी स्कूल दो अगस्त से खोल दिए गए थे जबकि निजी स्कूलों पर ताले लटके रहे। तीन अगस्त को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्कूल खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ संचालक तो स्कूल खोलने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अधिकतर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल खोलने में असहज थे। इसी बीच शनिवार को निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें कुछ प्रधानाचार्यों ने स्कूल खोले जाने पर सहमति जताई थी। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर माला चौहान ने बताया कि ग्रीनवे पब्लिक स्कूल के साथ ही स्काई वर्ड, केंद्रीय विद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत कुछ निजी स्कूल सोमवार से खुल गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में सम-विषम फार्मूला अपनाया गया। पहले दिन एक, तीन, पांच, सात आदि रोल नंबर वाले छात्रों को बुलाया गया जबकि दूसरे दिन दो, चार, छह, आठ आदि रोल नंबर वाले छात्रों को बुलाया जाएगा। इससे बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने में काफी आसानी हुई। उन्होंने बताया कि गेट पर हर बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज कर प्रवेश दिया गया। इसके अलावा कक्षों में भी बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed