{"_id":"5751d5844f1c1b7d2810c97f","slug":"lndura-the-third-day-off-the-market-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा में तीसरे दिन भी बाजार बंद, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा में तीसरे दिन भी बाजार बंद, तनाव
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
लंढाौरा बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/लंढौरा। बवाल के तीसरे दिन (शुक्रवार) भी लंढौरा बाजार पूरी तरह बंद रहा। साप्ताहिक पैठ बाजार भी नहीं सजा। तनाव को देखते हुए कस्बे और आसपास के गांवों में भारी फोर्स तैनात रही। पुलिस ने रंगमहल में घुसकर तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बवाल में 10 और उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ पाया। इस बीच चैंपियन समर्थकों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
लंढौरा कस्बे में बुधवार को दुकान खाली कराने के दौरान धर्मग्रंथ के अपमान को लेकर भड़की चिंगारी के चलते शुक्रवार को भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा। कस्बे के अलावा रुड़की, लक्सर और लंढौरा, मंगलौर मार्ग के बाजार पूरी तरह बंद रहे। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दिनभर फोर्स के साथ गश्त करते रहे। जुमे की नमाज के चलते मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई। डीएम हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप ने कस्बे और आसपास के इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। आईजी रेंज संजय गुंज्याल ने लंढौरा चौकी में अधीनस्थों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन