फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Liquor vend open till 2 am, video goes viral

Roorkee News: रात दो बजे तक खुला शराब का ठेका, वीडियो वायरल

Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor vend open till 2 am, video goes viral
देशी शराब के एक ठेके पर रात को दो बजे खुलेआम ओवररेट पर शराब बिक्री का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, मामले में आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी शहर में खुलेआम शराब के ठेकों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अंग्रेजी और देशी के ठेकों पर ओवररेट शराब की बिक्री की जा रही है। देर रात तक ठेके खोलकर ओवररेट शराब बिक्री भी हो रही है। रुड़की निवासी एक युवक ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे तक रोडवेज बस अड्डे के पास शराब का ठेका खुला हुआ था।
विज्ञापन




वह ठेेके पर बीयर लेने गया तो वहां तैनात सेल्समैन ने बीयर पर सौ रुपये अधिक लिए। इसका वीडियो भी बनाया है। वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय आबकारी विभाग भी वीडियो पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। उधर, रुड़की आबकारी निरीक्षक ज्योति वर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed