फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Liquor furnace caught, 20 liters of liquor recovered

शराब की भट्ठी पकड़ी, 20 लीटर शराब बरामद

Sat, 12 Mar 2022 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Liquor furnace caught, 20 liters of liquor recovered
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर लाहन को नष्ट कर दिया। शुक्रवार शाम गोवर्द्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान को आलमपुरा गांव के जंगल में कुछ लोगों द्वारा कच्ची शराब की भट्ठी चलाकर शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम को साथ लेकर जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगने पर शराब बनाने वाले दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार सौ लीटर लाहन बरामद कर नष्ट कर दिया। साथ ही मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि हस्तमौली और मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के फरकपुर गांव निवासी दो लोग कच्ची शराब बना रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed