फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lines were drawn to identify the house

Roorkee News: घर की पहचान के लिए खींचते थे लकीर

Fri, 29 Nov 2024 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lines were drawn to identify the house
Iस्मैक के नशे में चोरी करना पेशा, मनदीप ने देहरादून के नेहरूनगर में भी की थी वारदात
विज्ञापन

I

I सीआरपीएफ जवान के घर चोरी में पकड़े गए दोनों आरोपियों का चोरी करने का अलग अंदाज था। दोनों ने इसे उजागर किया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, दोनों रात में घर की पहचान आसानी से हो जाए इसके लिए एक लकीर खींचते थे। इसके बाद रात में नशे की हालत में चोरी को करते थे। पहचान न ले इसलिए दोनों अपना वेश भी बदल देते थे।I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों मनदीप और मोहम्मद नईम को गिरफ्तार किया है। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल में दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों करीब तीन माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। पुलिस के अनुसार मनदीप चोरी करने में शातिर है। करीब छह माह पूर्व मनदीप ने अकेले ही सपेरे के वेश में देहरादून के नेहरू नगर में एक घर में करीब 50 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

I
Iजेल से बाहर आने के बाद मनदीप और मोहम्मद नईम ने पिरान कलियर में किराये पर कमरा लिया था। दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। मनदीप ने सपेरे और नईम ने फकीर के वेश में कलियर में घूमकर बंद मकान और दुकान की रेकी की। नशे की हालत में रात में मकान और दुकान की आसानी से पहचान हो जाए इसके लिए लकीर जैसे निशान लगाए थे। इसके बाद स्मैक पीकर चोरी को अंजाम दिया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपहचान छिपाकर रह रहे थे दोनों
I
Iमनदीप और मोहम्मद नईम पिरान कलियर में पहचान छिपाकर किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। वहीं, सीआरपीएफ जवान के घर चोरी में दोनों जेवर बेचने की फिराक में थे लेकिन वह पिस्तौल और कारतूस बेचना नहीं चाहते थे। उन्हें डर था कि पिस्तौल और कारतूस बेचने पर वह पकड़े जा सकते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article