फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lights went off in cities and villages, 2.5 lakh people remained in darkness throughout the night

Roorkee News: शहर और देहात की बत्ती गुल, रातभर अंधेरे में रहे ढाई लाख लोग

Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lights went off in cities and villages, 2.5 lakh people remained in darkness throughout the night
क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज हवा और बारिश से बिजली की लाइन पर टहनियां टूटकर गिर गईं। ऐसे में शहर और देहात के ढाई लाख लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रातभर लाइनमैन पेट्रोलिंग कर विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए दौड़ते रहे। शुक्रवार को भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा लेकिन बिजली आपूर्ति ठीक रहने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन




मौसम विभाग ने पहाड़ और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि, आंधी व बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। अनुमान के मुताबिक बीती देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल और तेज हवा के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे शहर और देहात में बिजली गुल हो गई। रात भर लोग बिना बिजली के परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन


खंजरपुर, बेल्डा, शेरपुर, कान्हापुर, ढंडेरा, रामनगर, आजादनगर, झबरेड़ा, कलियर, मंगलौर आदि देहात क्षेत्र में भी रात भर ट्रिपिंग और फॉल्ट होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर रात के वक्त बार-बार बिजली गुल होने और फाल्ट से काफी लघु उद्योगों पर भी फर्क पड़ा। ताहिर हसन, राकेश और अरुण ने बताया कि उनकी आटा चक्की है जबकि इंटरलॉकिंग टाइल बनाने का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को मौसम के खराब होने पर बिजली गुल हो गई थी। इसमें से उनका काम समय पर नहीं हो पाया। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मौसम के खराब होने पर रुड़की विद्युत वितरण मंडल के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रातभर प्रभावित होती रही। वहां जो भी समस्या रही उसको शुक्रवार दोपहर तक ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed