फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   leopard found dead in sugarcane field

गन्ने के खेत में पड़ा मिला गुलदार का शव 

Wed, 16 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 16 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
leopard found dead in sugarcane field
गुलदार का शव मिलने पर मौके का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : amarujala

फोटो समाचार 

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया  
तीन चिकित्सकों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां में करीब सात वर्षीय गुलदार का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला । सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके से गुलदार के शव को कब्जे में लिया। जिसका तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

मंगलवार को मुंडाखेड़ा कलां निवासी बबलू पुत्र फूल सिंह गांव से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत की तरफ गया। बबलू ने देखा कि खेत से किसी जानवर के मरे होने दुर्गंध आ रही है। जिस पर बबलू ने तीन चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गन्ने के खेत में खोजबीन की तो देखा कि खेत के बीच में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन


बबलू ने मामले की सूचना गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को दी। सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस व वनविभाग को दी। पुलिस के बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लिया। टीम शव को लेकर लक्सर कस्बा स्थित वनविभाग के कार्यालय पहुंची। जहां पर शव पोस्टमार्टम की तैयारियां की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी दिगंबर सिंह भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जता रहे गुलदार के शिकार की आशंका 
गुलदार की मौत के कारणों को लेकर अभी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण जहां मौत के पीछे शिकारियों के होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी मामले में प्रथम दृष्टया सामान्य मौत होने का दावा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
मुंडाखेड़ा कलां गांव में मिले मृत गुलदार की मौत के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। इसके बाबत फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन मौत के पीछे तरह तरह के बातें सामने आ रही है। मौके पर जमा ग्रामीणों का कहना था कि शिकारियों ने सुअर का शिकार करने के लिए खटकड़ा लगाया होगा। जिसमें गुलदार फंस गया। जिसके बाद शिकारियों ने खटकड़ा निकालने के लिए गुलदार को किसी तरह मार डाला। वहीं दूसरी ओर वनविभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव के सभी अंग सुरक्षित है। यदि कोई शिकारी गुलदार का शिकार करता तो वह लाखों रूपये के अंगोीं को अपने साथ ले जाता। वह मौके पर शव को छोड़कर फरार नहीं होता। वन क्षेत्राधिकारी दिगंबर सिंह भारती ने बताया कि प्रथमदृष्टया बीमारी आदि के कारण गुलदार की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।

तीन चिकित्सक करेगे पोस्टमार्टम
वन क्षेत्राधिकारी दिगंबर सिंह भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों का पैनल तैयार किया गया है। जिसमें लक्सर के पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. राजपाल ंसिंह, गोवर्धनपुर से डा. रविंद्र व खानपुर से पीके सिंह मोजूद रहेंगे। 

मरा हुआ भी पच्चीस लाख का
 वन क्षेत्राधिकारी दिगंबर सिंह भारती ने बताया कि शिकारी ने गुलदार का शिकार नहीं किया है।  इसके अंगों को निकालकर बाजार में अच्छी खासी कीमतों पर बेच सकता था। जिसकी कीमत बाजार में करीब पच्चीस लाख रूपये है। जिससे लग रहा है कि गुलदार की मौत सामान्य कारणों से हुई है।


पुलिस से दो घंटे लेट पहुंचा वनविभाग
 ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे वनविभाग व पुलिस दोनों को सूचना दे दी गई। जिसके बीस मिनट बाद सिविल पुलिस तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन वनविभाग की टीम का इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद करीब साढ़े नौ बजे वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed