{"_id":"5fb405278ebc3e91b71024a4","slug":"land-survey-work-started-for-the-ownership-roorkee-news-drn3621565103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिकाना हक के लिए भूमि का सर्वे काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिकाना हक के लिए भूमि का सर्वे काम शुरू
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के दरगाहपुर गांव में स्वामित्व योजना को लेकर भूमि का चिन्हिकरण करती तहसील प्रशासन
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना को लेकर तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दरगाहपुर गांव में भूमि चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया। भूमि चिह्नित कार्य पूरा करने के बाद ड्रोन से गांव का सर्वे कर नक्शा तैयार किया जाएगा और उसके बाद ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
वर्तमान में ग्राम पंचायतों का सरकारी और कृषि से संबंधित भूमि का ब्योरा ही शासन और प्रशासन के पास उपलब्ध है। अधिकांश गांव में बने घर के आवासीय भूमि के अभिलेख अभी तक नहीं बन सके हैं। संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मकानों के पास चूना डालकर चिह्नित किया जाएगा और उसके बाद ड्रोन कैमरे के माध्यम से नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांव पंचायत के मकान और आवासीय भूमि का सर्वे कराकर अभिलेख तैयार होंगे। मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम ने लक्सर विकासखंड के दरगाहपुर गांव के मजरा बहालपुरी में निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान फिरदोस ग्राम प्रधान, मोहम्मद आरिफ अंसारी, अमित सैनी, सुरेंद्र सैनी, मनोज कुमार व राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन रावत, योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि गांव में चिह्नीकरण का कार्य पूरा करने के बाद ड्रोन कैमरे से संपत्ति का सर्वे किया जाएगा।
यह होगा लाभ
स्वामित्व योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों की जमीन का मालिकाना हक तय करना और उसका रिकॉर्ड बनाना है। योजना से ग्राम समाज के काम ऑनलाइन हो जाएंगे और लोग अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जमीन का ब्यौरा मुहैया कराया जाएगा। ई पोर्टल से ग्रामीण अपनी जमीन के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट भी ले सकेंगे। स्वामित्व का प्रमाणपत्र मिलने के बाद गांव के लोग बैंकों से लोन भी ले सकेंगे। पहली बार ग्रामीण आबादी की संपत्ति का सर्वे कर अभिलेखीकरण का कार्य किया जा रहा है।