{"_id":"6960f5ec5b89d9afb703c551","slug":"laksar-sugar-mill-released-sugarcane-payment-of-rs-3797-crore-roorkee-news-c-5-1-drn1027-874965-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर शुगर मिल ने जारी किया 37.97 करोड़ का गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर शुगर मिल ने जारी किया 37.97 करोड़ का गन्ना भुगतान
विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल ने 25 दिसंबर तक क्रय किए गए गन्ने का भुगतान किसानों को जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन ने 37.97 करोड़ के चेक गन्ना समितियों को जारी कर दिए हैं। नियमित अंतराल पर भुगतान के बीच चीनी मिल को इस बार गन्ने की कमी से जूझना पड़ रहा है।
लक्सर शुगर मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में मिल पिछले पेराई सत्र के मुकाबले दो लाख क्विंटल से अधिक पीछे चल रही है। मिल ने अब तक 57.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पिछले पेराई सत्र में इस अवधि में मिल ने 59.87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
यूनिट हेड ने बताया कि मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को समयबद्ध भुगतान किया जा रहा है। मिल प्रबंधन 15 दिसंबर तक क्रय किए गए गन्ने का पहले ही भुगतान कर चुका है। अब 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक क्रय किए गए गन्ने के भुगतान के एवज में 37.97 करोड़ के चेक गन्ना समितियों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चीनी मिल लक्सर का 70 प्रतिशत क्षेत्रफल खादर क्षेत्र में आता है। इस वर्ष अतिवृष्टि का असर गन्ने की पैदावार पर पड़ने के कारण चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 0238 प्रजाति के रोगग्रस्त होने से भी मिल को गन्ने की आपूर्ति पर असर पड़ा है। उन्होंने चीनी मिल को ही साफ-सुथरा, अगोला, जड़ एवं पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति करने और रोगग्रस्त प्रजाति 0238 की बुआई नहीं करने की भी अपील की है।