फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lakhs stolen by breaking lock of businessman's house

कारोबारी के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 06 Jan 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking lock of businessman's house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
कारोबारी के घर दूध देने वाले के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये की चोरी कर डाली। तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर शिवगंगा ग्रीन सिटी निवासी कारोबारी सिद्धार्थ सेठी ने बताया कि वह एक जनवरी की शाम परिवार के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। अगले दिन शाम को जब वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था जबकि अलमारी भी खुली हुई थी और नकदी समेत जेवर गायब थे। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक जनवरी की रात बेलड़ा निवासी दूधिया जुल्फकार का बेटा अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा था। घर में घुसने के बाद तीनों सामान ले जाते हुए भी नजर आए। कारोबारी ने घटना की सूचना अगले दिन पुलिस को दी। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मंगलवार देर शाम कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बताया कि चोर उनके घर से एक एलईडी, कपड़े, नकदी, जेवर व मोबाइल ले गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये है। कोतवाल प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दूधिये के बेटे समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed