फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lady death in suspicious circumstances, fear of murder

संदिग्ध हालात में विवाहिताकी मौत, हत्या की आशंका

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lady death in suspicious circumstances, fear of murder
प्रतीकात्मक
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिलने और पति के घर से फरार होने से उनकी आशंका को और बल मिल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इस्लामनगर की रहने वाली गुलसबा पत्नी इरशाद (27) बुधवार सुबह 11.30 बजे घर में मृत पाई गई। पड़ोसियों ने उसे मृत देख लादपुर देवबंद में रहने वाले मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता रईस और अन्य रिश्तेदार तत्काल मंगलौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि गुलसबा के पहले पति की मृत्यु हो गई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले उन्होंने इस्लामनगर निवासी इरशाद से उसका निकाह कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि इरशाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इरशाद ने ही गुलसबा की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मृतका ने सुबह दोनों बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा था। सुबह करीब 11 बजे मृतका के घर से पति पत्नी की तेज आवाजें सुनी। इसके बाद उन्होंने पति को तेजी से बाहर निकलते देखा। शक होने पर उन्होंने घर में झांककर देखा तो गुलसबा मृत मिली। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed