फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lack of facilities in residential school

आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सुविधाओं को टोटा

Mon, 21 Feb 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in residential school
राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय में सात साल से सुविधाओं का टोटा है। विद्यालय का भवन नहीं होने के चलते बच्चे छापुर शेर अफगानपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने को मजबूर हैं। विधायक ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मामले का संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए मक्खनपुर में राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। अपना भवन न होने के कारण वर्तमान में विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज छापुर शेर अफगानपुर में खाली पड़े राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में सीमित संसाधनों के बीच चल रहा है। शुरू में विद्यालय में नियमित अध्यापकों की नियुक्ति न होने के कारण शिक्षा विभाग से प्रति नियुक्ति पर शिक्षकों की तैनाती की थी। अब इन अध्यापकों की अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां शिक्षकों की तैनाती आउटसोर्स से उपनल के जरिये की गई है। विद्यालय को अपना भवन दिलाने और अन्य सुविधाओं को लेकर विधायक ममता राकेश ने 16 अक्तूबर 2021 को पत्र लिखा था। इसमें छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा देने और स्कूल में सीबीएसई की 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करवाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विद्यालय प्राचार्य इनाम अली का कहना है कि शासन की ओर से एक पत्र मिला है। इसमें विद्यालय से रिपोर्ट मंगाई गई है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट बनाकर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed