फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Krishna and Vandana won the half marathon

हॉफ मैराथन में कृष्ण और वंदना ने मारी बाजी

Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Krishna and Vandana won the half marathon
संस्थान खेल परिषद और आईआईटी की ओर से संस्थान की 175वीं वर्षगांठ पर आयोजित हाफ मैराथन में आईआईटी के अलावा सीबीआरआई, बीईजी, एनआईएच समेत अन्य कई शैक्षिक संस्थानों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में कृष्ण, महिला वर्ग में वंदना और छात्र वर्ग में प्रणव गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को आईआईटी की 175वीं वर्षगांठ के मौके पर संस्थान खेल परिषद एवं संस्थान की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मौके पर बीईजी, एनआईएच, सीबीआरआई समेत विभिन्न स्थानों के कुल 450 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के लिए 11 किमी, पुरुष वर्ग के लिए 21 किमी की दौड़ का आयोजन किया गया। उप निदेशक प्रो. मनोरंजन परिदा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थान के निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पुरुष वर्ग में कृष्ण पंवार प्रथम, शुभम सिंह थरियाली दूसरे एवं हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंदना पहले, शेरी राज दूसरे और शिप्रा वर्मा तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में प्रणव गुप्ता प्रथम, सुनीत नंदली दूसरे एवं धीरज ढिल्लो तीसरे स्थान पर रहे। तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में शीर्ष 3 धावकों को क्रमश: 11000 रुपये, 7500 रुपये और 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed