फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kovid investigation of tourists on the borders

बॉर्डरों पर हो सैलानियों की कोविड जांच

Fri, 28 Aug 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kovid investigation of tourists on the borders
रुड़की रामनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
होटल एंड बार एसोसिएशन रुड़की के पदाधिकारियों ने होटल इंडस्ट्री के कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सरकार से कई रियायतों की मांग की है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार राज्य में आने सैलानियों की बॉर्डर पर ही कोविड जांच की व्यवस्था कराए ताकि बिना किसी समस्या के वे स्थानीय होटलों में ठहर सकें। एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। अगर रियायत नहीं मिली तो मजबूरी में होटलों को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी होटल बंद रहे, जिसके चलते होटल कारोबारियों और कर्मचारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। अब लॉकडाउन खत्म हो गया है तो भी बाहर से आने वाले लोग होटलों में नहीं ठहर रहे हैं। अगर ठहरते भी रहे हैं तो होटल कर्मचारी और सैलानी खुद को कोरोना के डर से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही कोविड जांच कराए। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया जाए ताकि वह भी सुरक्षित रहें और कर्मचारी भी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होटल व्यवसाय इस समय बड़े नुकसान में है। इसके लिए प्रदेश सरकार वर्ष 2021 तक होटलों को टैक्स सर्विस चार्ज की छूट दे। इसके अलावा होटलों में चलने वाले बार को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर होटल स्वामियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो विवश होकर होटल बंद करने होंगे। बैठक में अश्वनी कुमार भारद्वाज, सतीश कौशिक, गौरव चौधरी, कुनाल सेठी, अमित चौधरी, दीपक चौधरी, प्रदीप सचदेवा और विजेंद्र गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed