{"_id":"58f789664f1c1b197447376e","slug":"kishore-will-chase-22-on-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार पर किशोर 22 को करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार पर किशोर 22 को करेंगे मंथन
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हरिद्वार में विधानसभा प्रत्याशियों को मिली हार पर मंथन करेंगे। इसके लिए 22 अप्रैल को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं में एकबार फिर नए सिरे से जान फूंकने की कोशिश की जाएगी।
हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में से मात्र तीन पर कांग्रेस को जीत मिली, जबकि आठ सीटें भाजपा के हिस्से आईं। यही नहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसे लेकर अब मंथन का दौर चल रहा है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर रोड स्थित मुस्कान पैलेस में 22 अप्रैल को जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी नतीजों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए सिरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ ही जिले के तीनों विधायक भी मौजूद रहेंगे।