{"_id":"de7130740349b764989b5ce59899f507","slug":"killing-in-cold-sting-dengue-and-confirmed-in-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में भी डेंगू मार रहा डंक, दो और में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में भी डेंगू मार रहा डंक, दो और में पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड में भी डेंगू लोगों को डंक मार रहा है। शुक्रवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक मरीज का उपचार सिविल अस्पताल तो दूसरे का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सितंबर माह से इस बार डेंगू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने का नतीजा है कि डेंगू का प्रकोप अभी तक जारी है। सैकड़ों लोगों को डेंगू ने डंक मारकर अस्पताल पहुंचाया। अब मौसम ठंडा हो गया है। अब अधिकतम तापमान 26 तक आ गया। लेकिन अभी भी डेंगू लगातार डंक मार रहा है। शुक्रवार को भी बुखार से पीड़ित कई मरीज अस्पताल पहुंचे। डेंगू के संदेह में कुछ लोगों की खून की जांच कराई। जिसमें एक मरीज असगरी (45) निवासी बंदारोड में डेंगू की पुष्टि हुई है। असगरी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुरानी तहसील निवासी राजेश (40) भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उनमें भी शुक्रवार को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन