फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   kid kidnapped from kaliyar

दूध पी रहे मासूम को मां की गोद से छीन ले गए बदमाश

Mon, 25 Apr 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-पिरान कलियर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-पिरान कलियर Updated Mon, 25 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
kid kidnapped from kaliyar
पु‌लिस

रुड़की के पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक मां की गोद से दूध पी रहे डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


पार्किंग में रात काटकर तड़के अस्थियां विसर्जन करने जा रहे राजस्थान निवासी परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइकसवार बदमाशों का पीछा भी किया। पुलिस ने भी घंटों कांबिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।

बीकानेर (राजस्थान) जिले के धानमंडी निवासी कुलछत्तर का परिवार फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। इन दिनों परिवार मेरठ में रहकर काम कर रहा है। पिछले सप्ताह इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। रविवार को कुलछत्तर के परिवार को अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचना था।

विज्ञापन

बाइकसवार बदमाशों का पता नहीं चल पाया

kid kidnapped from kaliyar
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

परिवार के अन्य लोगों की इंतजार में कुलछत्तर और उसकी पत्नी चंदा अपने तीन बच्चों को लेकर शनिवार रात कलियर आ गए थे। यहां पार्किंग में रात बिताने के दौरान रविवार तड़के करीब तीन बजे चंदा अपने डेढ़ साल के बेटे सुदामा को दूध पिला रही थी। इसी बीच दो बदमाश मौके पर पहुंचे।

उनमें से एक नकाबपोश बदमाश ने चंदा की गोद से बच्चा छीन लिया। चंदा के पीछा करने और शोर मचाने पर पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े हेलमेट पहने दूसरे बदमाश ने साथी को बिठाया और फरार हो गए। इसी बीच आसपास सो रहे लोग जाग गए। इन्होंने कुछ दूर पीछे किया। लेकिन बाइकसवार बदमाशों का पता नहीं चल पाया।

सूचना पर पहुंची कलियर थाना समेत आसपास की पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मासूम का पता नहीं चल पाया है। बरामदगी के लिए टीमें गठित कर संभावित जगहों पर भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed