फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanhaiya tops in debate competition

वाद-विवाद में कन्हैया और चित्रकला में चांदनी अव्वल

Wed, 23 Feb 2022 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya tops in debate competition
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वाद-विवाद में कन्हैया गुलाटी तो चित्रकला में चांदनी ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें रुड़की ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने छात्र-छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोत की प्रधानाचार्या हेमलता शुक्ला ने गांव के बदलते परिवेश में सफल पंचायत की भूमिका और अच्छे समाज के निर्माण में ग्रामीण युवाओं की भूमिका के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के कन्हैया गुलाटी और द्वितीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के यश कुमार ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुड़की की गंगा प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के रुद्रांश सालियाल द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की की चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के प्रतीक धीमान, द्वितीय स्थान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोत की सानिया और तृतीय स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की की नेहा व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की की अमरीन ने प्राप्त किया। इस मौके पर रविकांत सक्सेना, सत्येंद्र कुमार, दीपक कौशिक, ललित मोहन जोशी, अपराजिता, अंजू सहा, रीता बिजलवान, पूनम भट्ट, सावित्री सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed