फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CSIR-CBRI team that builds houses using 3D technology receives recognition

Roorkee News: 3डी तकनीक से घर बनाने वाली सीएसआईआर-सीबीआरआई की टीम सम्मानित

Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
CSIR-CBRI team that builds houses using 3D technology receives recognition
ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से किफायती और मजबूत आवास तैयार करने की दिशा में काम कर रही सीएसआईआर-सीबीआरआई की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। 30 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित शांति स्वरूप भटनागर सभागार में सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग (3डीसीपी) पीएमएवाई-जी आवास निर्माण पायलट परियोजना से जुड़ी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान सीएसआईआर-सीबीआरआई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार रामनचार्ला और सीएसआईआर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में संचालित इस परियोजना के तहत कुल 177 मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें बुर्रीपालेम में 100 और पोथुरु में 77 आवास शामिल हैं। परियोजना में 3डी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार मॉड्यूलर खोखले कंक्रीट ब्लॉकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्हें नियंत्रित परिस्थितियों में तैयार कर जोड़कर मकानों की दीवारें बनाई जाती हैं। इस परियोजना में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, सीएसआईआर-सीबीआरआई और आंध्र प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


टीम ने निर्माण सामग्री के विकास, आवासों की डिजाइनिंग, उत्पादन और संयोजन व्यवस्था तैयार करने के साथ ही आपदा व जलवायु संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखकर तकनीक विकसित की। सम्मानित टीम में डॉ. अजय चौरसिया, आशीष कपूर और शुभम कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने टीम के नवाचार, तकनीकी दक्षता और समर्पण की सराहना की। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में तेजी से टिकाऊ आवास निर्माण की संभावनाओं को मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed