फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Junior assistant found missing during surprise inspection, suspended

Roorkee News: औचक निरीक्षण में नदारद मिला कनिष्ठ सहायक निलंबित

Fri, 08 Aug 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Junior assistant found missing during surprise inspection, suspended
रुड़की ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने औचक निरीक्षण कर बड़े पैमाने पर खामियां पकड़ीं। इस दाैरान उन्होंने ब्लॉक के कनिष्ठ सहायक नीरज मैठाणी के मौजूद नहीं होने पर उन्हें निलंबित कर दिया। एबीडीओ मनोज कोठारी के निरीक्षण के बाद पहुंचने पर नाराजगी जताई। साथ ही जिला विकास अधिकारी को छह माह की बायोमीट्रिक उपस्थिति की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच में नियमित रूप से नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं लगाई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक में पिछले 6 माह के बायोमीट्रिक उपस्थिति रजिस्टर के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। किसी भी अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी छुट्टी पर जाएगा उसे बीडीओ से छुट्टी स्वीकृत करानी होगी।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के पुस्तकालय को और भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सके। ब्लॉक मिशन प्रभारी रोमा सैनी ने कहा कि सीडीओ के निरीक्षण से स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं को प्रोत्साहन मिला है। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, ग्रामोउत्थान के प्रबंधक संजय सक्सेना, ग्राम विकास अधिकारी निर्मल सिंह, मनोज कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed