फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   JM and CMO start investigation on the orders of the secretary

सचिव के आदेश पर जेएम और सीएमओ शुरू की जांच

Thu, 08 Aug 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
JM and CMO start investigation on the orders of the secretary
रुड़की सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव से सीएमएस की शिकायत करती महिला। - फोटो : ROORKEE
सिविल अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा के सामने सेवानिवृत्त अस्पताल कर्मचारियों ने एक साल से पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। वहीं, अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मचारी ने सीएमएस पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। सचिव ने अस्पताल से निकलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और सीएमओ सरोज नैथानी को तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे स्वास्थ्य सचिव नितेश झा रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि से जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारियों योगेंद्र, महिपाल और राजेंद्र ने सचिव के समक्ष पिछले एक साल से पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। आरोप लगाया कि जब से सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने अस्पताल का चार्ज संभाला है, तभी से उनकी पेंशन नहीं आ रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सचिव से पेंशन दिलवाने की मांग की। इसी बीच अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मचारी ने सीएमएस पर धक्का देकर बाहर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सचिव ने महिला कर्मचारी से जुड़े मामले को देखते हुए सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। इससे पूर्व स्वास्थ्य सचिव ने सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, सिटी स्कैन, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन कक्ष, जरनल वार्ड, प्लास्टर रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस, प्रशासनिक और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में ओपीडी के हिसाब से चिकित्सकों और स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारियों की जल्द ही तैनाती करने की बात कही। सचिव ने अस्पताल से निकलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीएमओ को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इस पर शाम करीब छह बजे दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। वहीं, इस मामले में सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि से उनका पक्ष लेने के लिए दो-तीन बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब कांड के पीड़ितों को नहीं मिला न्याय
सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी मौजूद रहीं। उन्होंने सचिव से कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र में शराब कांड में पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। पीड़ितों को पेंशन तक नहीं मिली है। साथ ही गांवों में हैंडपंपों से दूषित पानी निकलता है। सचिव ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी मामलों को दिखवाकर सुधार कराया जाएगा।
अस्पताल व्यवस्थाओं को सराहा
झबरेड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन मानवेंद्र सिंह ने सचिव को बताया कि वर्तमान में अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर हैं। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सीएमएस डॉ.डीके चक्रपाणि की तारीफ की।

स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर जांच की जा रही है। आरोप लगाने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि यदि पेंशन नहीं मिली है तो किस क्लर्क आदि के स्तर पर फाइल रोकी गई है। एक महिला कर्मचारी ने भी धक्के देकर बाहर करने का आरोप लगाया है, उसके भी बयान लिए जाएंगे। मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-नितिका खंडेलवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed