फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jewelry worth two lakhs stolen by breaking the lock of a locked house

Roorkee News: बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर चोरी

Thu, 29 Jun 2023 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth two lakhs stolen by breaking the lock of a locked house
ग्रामीण ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के साथ सालगिरह में गया था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
शादी की सालगिरह में भाग लेने ससुराल में गए एक ग्रामीण के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। ग्रामीण ने पड़ोसी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी अमित की ससुराल बिजनौर के नजीबाबाद में है। मंगलवार को अमित की ससुराल में शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ नजीबाबाद गए थे। अमित के अनुसार, बुधवार को वह घर लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का भी लॉक टूटा था और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अलमारी चेक की तो सोने के दो जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, मांग का टीका समेत अन्य जेवर गायब थे। जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। उसने पड़ोसी से चोरी की जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसने पड़ोसी को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पड़ोसी उससे छूटकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू निवासी कुड़ी भगवानपुर, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed