फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jewelry worth lakhs stolen from bag while boarding train

ट्रेन में चढ़ते समय बैग से लाखों के जेवर चोरी

Wed, 09 Oct 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen from bag while boarding train
रुड़की रेलवे स्टेशन पर पर्स से ज्वेलरी चोरी के बाद जीआरपी पुलिस चौकी के बाहर खड़ा पीड़ित दंपति - फोटो : ROORKEE
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते हुए एक महिला के बैग से चोरों ने लाखों रुपये की कीमत के जेवर उड़ा लिए। महिला को इसकी जानकारी लगी तो उसने पति को बताया। इसके बाद दोनों ट्रेन से उतर गए और जीआरपी चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी जैबुल की हाल ही में चंडीगढ़ के धनास सेक्टर-14 निवासी रिजवान से शादी हुई थी। रिजवान दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। बुधवार को वह घर जाने के लिए पत्नी के साथ रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां वह चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन आने पर दोनों एक डिब्बे में चढ़ने लगे। इस बीच किसी ने रिजवान की पत्नी के बैग की चेन खोलकर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। ट्रेन में चढ़ने के बाद रिजवान की पत्नी ने बैग की चेन खुली देख जेवर गायब होने की जानकारी दी। दोनों ट्रेन से नीचे उतर गए और जीआरपी चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed