फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam on the death of the student, the bus vandalized

छात्र की मौत पर जाम, बस में तोड़फोड़

Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jam on the death of the student, the bus vandalized
जाम लगाने के दाौरान ग्रामीण्‍ााों काो समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लंढौरा। नगला इमरती में एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत होने के बाद बस चालक फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क के बीचों बीच शव रखकर रुड़की लक्सर मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे के दौरान एक दूसरी प्रावइेट बस में तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने कुछ दूरी पर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। दो घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीणों को बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया।

विज्ञापन

नगला इमरती निवासी नाथीराम का बेटा बादल लंढौरा के राजकीय इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह बाइक से लंढौरा की तरफ निकला था। रुड़की-लंढौरा मार्ग पर गांव के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह कुचलने से लहूलुहान छात्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसी बीच आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। छात्र की मौत की खबर सुनकर नगला इमरती से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव मार्ग के बीच में रखकर जाम लगा दिया। घटना के विरोध में महिलाएं भी लाठी-डंडों के साथ मार्ग पर डटी। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने लक्सर की तरफ से आ रही एक निजी बस में तोड़फोड़ कर दी। हादसे के बाद जाम व हंगामे की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस लोकेश्वर सिंह, एएसडीएम रुड़की गोपाल सिंह चौहान, सीओ रुड़की कुलदीप असवाल, गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, सिविल लाइंस के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और बस सहित कोतवाली लेकर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीण ड्राइवर को सजा दिलाने और बस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर एक बजे से लगा जाम खुलवाने में अधिकारी करीब तीन बजे कामयाब हो पाए। बादल के पिता नाथीराम की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


लापरवाही पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से भारी वाहन सरपट दौड़ते हैं। इससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ईंट भट्टों से चलने वाले ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियां व प्राइवेट बसेें आबादी के बीच से भी तेज रफ्तार से गुजरती हैं। इससे पहले भी कई बार हादसों में राहगीरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग प्रशासन से की है। एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने इस बाबत संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कोतवाल पहुंचे, पुलिस गायब
हादसे के बाद हंगामे की खबर पर आस-पास के थाने कोतवालियों से भी फोर्स मौके पर बुलाई गई। हादसा चूंकि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुआ लिहाजा कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। लेकिन कोतवाली के पुलिसकर्मी काफी देर तक भी नहीं पहुंचे। हालांकि गंगनहर कोतवाली, मंगलौर कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे।


तीन बहन भाईयों में बड़ा था बादल
पेशे से ट्रैक्टर ट्राली चालक नाथीराम के तीन बच्चों में बादल सबसे बड़ा था। सोमवार को वह स्कूल तो नहीं गया था लेकिन किसी काम से बाइक लेकर लंढौरा की तरफ निकला था। हादसे में किशोर की मौत की खबर पर पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed