फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   It rained heavily, farmers' faces blossomed

जमकर बरसे बदरा, किसानों के खिले चेहरे

Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily, farmers' faces blossomed
कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के चलते परेशान लोगों को मंगलवार को झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल गए। उन्होंने धान की रोपाई जोरों से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजे तक लक्सर और खानपुर में झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली ही, किसानों के चेहरे भी खिल उठे। क्षेत्रीय किसान मदन सिंह राठी, कुशल पाल, कर्म सिंह, संदीप कुमार का कहना है कि डीजल मंहगा हो रहा है। इसके चलते धान की रोपाई और सिंचाई करने में परेशानी हो रही थी। बारिश से गन्ने और धान की फसलों में सिंचाई की कमी पूरी हो गई है। किसानों ने मंगलवार से धान की रोपाई तेज कर दी है। नारसन में भी किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। कई दिनों से बारिश न होने के चलते रोपाई पर असर पड़ रहा था। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार की सुबह तेज बारिश ने किसानों को राहत दी है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की रोपाई और गर्मी से सूख रही गन्ने की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

--
मंगलौर में जलभराव से परेशानी
मंगलौर। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कुछ कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। बारिश से कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा, लालबाड़ा, मलकपुरा और मेन बाजार में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य जारी है। आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed