{"_id":"6a184a03f8ffad830c0aa3fe","slug":"it-is-ones-good-and-bad-deeds-that-make-a-person-memorable-after-death-kala-roorkee-news-c-5-1-drn1027-982264-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे-बुरे कर्म ही मनुष्य को मृत्यु के बाद यादगार बनाते हैं : काला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे-बुरे कर्म ही मनुष्य को मृत्यु के बाद यादगार बनाते हैं : काला
विज्ञापन
अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक बुधवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और दिवंगत महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं समिति के केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव एवं पूर्व सैनिक संगठन हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैप्टन मायाराम भट्ट सहित कई दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि मनुष्य को जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो मृत्यु के बाद भी उसे लोगों की स्मृतियों में जीवित रखें। उन्होंने स्व. भुवन चंद्र खंडूरी एवं स्व. मायाराम भट्ट के जीवन को प्रेरणास्रोत बताया।
बैठक में केंद्रीय महासचिव शिव चरण बिंजौला ने लगातार हो रही विद्युत कटौती, बढ़े हुए बिजली बिलों तथा दूषित पेयजल आपूर्ति पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं पूर्व संस्थापक अध्यक्ष देव सिंह ने बिजली बिलों में अतिरिक्त शुल्क और मीटर किराए को लेकर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया। सहसचिव विजय सिंह पंवार, शिवाजी कॉलोनी की अध्यक्षा नंदा ऐरी ने भी विचार रखे। सुरेंद्र सिंह बिष्ट और आदर्श रविंद्र सिंह पंवार ने सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, लावारिस कुत्तों की समस्या एवं विकास कार्यों की अनदेखी पर चिंता जताई। इस दौरान नंदन सिंह रावत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।