फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   It exposed the illegal relationship

अवैध संबंध की सामने आ रही बात

Sat, 25 Feb 2017 10:22 PM IST
मुकेश शर्मा मंगलौर
मुकेश शर्मा मंगलौर Updated Sat, 25 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन की खून से सनी कार और उसकी हत्या की आशंका में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक जांच में जगपाल के गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। इसी महिला की रिश्तेदारी में कोई शादी थी, जिसमें शामिल होने जगपाल रुड़की आया था। ऐसे में जांच के लिए पुलिस की एक टीम सहारनपुर रवाना कर दी गई है।

लैब टेक्नीशियन की मंगलौर में खून से सनी कार मिलने के बाद पुलिस और परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार जगपाल की कार यहां कौन लेकर आया। पुलिस के अनुसार जगपाल की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव मिलने तक इसका खुलासा करने से पुलिस भी बच रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी दिनभर मामले की पड़ताल में लगे रहे। साथ ही जांच के लिए पुलिस की एक टीम सहारनपुर भी रवाना की गई। दिनभर चली जांच में जगपाल के एक महिला से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।  पुलिस मामले में ठोस सुराग मिलने और जल्द खुलासे का दावा भी कर रही है। दूसरी ओर लापता जगपाल सिंह के भाई शेर सिंह के मुताबिक उनका भाई काफी खुश मिजाज था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसने गांव के अलावा सहारनपुर के रामनगर मार्ग इलाके में भी अपना मकान बनाया हुआ है। शेर सिंह के मुताबिक जगपाल के दो बेटे और एक बेटी  है। बेटा 11 वीं में पढ़ रहा है, जबकि बेटी जीएनएम का कोर्स कर रही है।  
विज्ञापन


शव की तलाश में खंगाली गंगनहर
लैब टेक्नीशियन का शव नहर में डाले जाने की आशंका के चलते जल पुलिस ने बोट से गंगनहर को घंटों खंगाला,  लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पहले कुछ देर तक तो बोट में बैठे पुलिस के जवान रस्से व कांटे के सहारे शव की तलाश करते रहे, लेकिन बाद में बोट का तेल खत्म हो गया और तलाश का काम बीच में रुक गया। बाद में कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने तेल लाकर दिया और बोट चालू कराई। काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिला। इस कवायद के दौरान गंगनहर के किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। लापता जगपाल के परिवार के लोग भी गंगनहर किनारे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed