फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Irregularity in mid-day meal, principal removed

मिड-डे मील में अनियमितता, प्रधानाचार्य को हटाया

Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Irregularity in mid-day meal, principal removed
मिड-डे मील में अनियमितता के मामले में केवी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को आखिरकार हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर की गई जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन अधिकारियों के आदेश को दबाए बैठा था। अब अधिवक्ता की ओर से विभाग को नोटिस देने के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

लक्सर के सोमेंद्र कुमार ने वर्ष 2018 में केवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी सिंह पर वर्ष 2015 में मिड-डे मील योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने कॉलेज के सीसीटीवी की कुछ फुटेज भी साक्ष्य के रूप में हाईकोर्ट में उपलब्ध कराई थी। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। विभाग ने आरोपों की जांच कराई तो मिड-डे मील में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग के निदेशक, महानिदेशक और सचिव ने प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दो साल से विभाग अधिकारियों के आदेश दबाए बैठा रहा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अधिवक्ता मगन सिंह नागर ने विभाग को नोटिस देकर कोर्ट की अवमानना को लेकर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। इस पर पिछले हफ्ते मुख्य शिक्षाधिकारी ने शिकायतकर्ता और प्रधानाचार्य को नोटिस देकर सुनवाई की। सुनवाई के बाद कॉलेज प्रशासक डीईओ (माध्यमिक) एचपी विश्वकर्मा ने प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाकर कॉलेज में ही उनके मूल पद प्रवक्ता पर भेज दिया। उनकी जगह कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता पीएस लोहिया ने बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य का चार्ज ले लिया। एचपी विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में कमेटी बनाकर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि होने के बाद तत्कालीन प्रधानाचार्य जेपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed