फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Irregularities found in road construction, case will be registered

सड़क निर्माण में मिली अनियमितता, केस दर्ज के आदेश

Wed, 05 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in road construction, case will be registered
सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के निर्देश पर एसडीएम और नेशनल हाईवे व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच की। अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर उन्होंने लोनिवि के जेई एवं ठेकेदार की फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने तहसील दिवस में केहड़ा गांव से मुंडाखेड़ा के बीच 15 लाख की लागत से बन रही पौने दो किलो मीटर सड़क के बनने से पहले ही टूटने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम वैभव गुप्ता एवं लोक निर्माण विभाग के एई को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम वैभव गुप्ता, एनएच के ऐई एमएस नेगी, सहायक अभियंता अखिलेश सैनी, लोक निर्माण विभाग के जेई राजीव कुमार, ऐई अमित वर्मा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सड़क की जांच की। जांच में सड़क पूरी तरह से उखड़ी मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले ही सड़क का निर्माण हुआ था। एसडीएम ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के जेई व सड़क बनाने वाले ठेकेदार की फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि लोनिवि के जेई व सड़क बनाने वाले ठेकेदार की फर्म के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed