फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Internet service stopped in Tehsil, certificates are not being made

तहसील में इंटरनेट सेवा बंद, नहीं बन रहे प्रमाण पत्र

Wed, 19 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Internet service stopped in Tehsil, certificates are not being made
लक्सर तहसील में तकनीकी खराबी के चलते प्रमाण पत्र खिड़की पर लगाई गई सूचना। - फोटो : ROORKEE
दो दिन से तहसील की बीएसएनएल इंटरनेट सेवा बंद पड़ी है। इसके कारण तहसील में खसरा खतौनी की नकल एवं अन्य प्रमाण पत्र लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। लोग बिना प्रमाण पत्र के तहसील से बैरंग लौट रहे हैं। मामले में एसडीएम ने बीएसएनल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा सही करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लक्सर तहसील में दो दिन से इंटरनेट सेवा ठप है। इसके कारण कई किलोमीटर से तहसील में प्रमाण पत्र या खसरा खतौनी की नकल लेने वालों को बैरंग वापस लाना पड़ रहा है। तहसील में आय प्रमाण पत्र बनवाने आए ढाडेकी गांव निवासी राजवीर ने बताया कि वह दो दिन से तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। रायसी निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि खसरा खतौनी की नकल चाहिए थी लेकिन खिड़की बंद पड़ी है। इस कारण नकल नहीं मिल पा रही है। बाबू से पता किया तो बताया कि इंटरनेट सेवा दो दिन से खराब पड़ी है। इस कारण कोई काम नहीं हो रहा है। वहीं, ई डिस्ट्रिक्ट प्रभारी विजयपाल रस्तोगी ने बताया कि रुड़की और लक्सर के बीच लढौरा सोलानी नदी के पास पुलिया बन रही है। इस कारण बीएसएनल की लाइन कट गई है। मंगलवार की सुबह से बीएसएनल की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। यही वजह है कि काम नहीं हो पा रहा है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन को ठीक करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed