{"_id":"6979f9fe7db87de9fb0ed3d5","slug":"interlocking-tiles-road-will-be-constructed-under-the-state-plan-roorkee-news-c-5-1-drn1027-888687-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: राज्य योजना के तहत बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: राज्य योजना के तहत बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के हलवाहेड़ी गांव में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने राज्य योजना के तहत बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का शिलान्यास किया। 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हलवाहेड़ी गांव के ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। जनहित और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य योजना के तहत इस सड़क को स्वीकृति दिलाई गई है। सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर तासीन प्रधान, मुन्तजिर, अब्बास, अमीर आलम, असलम, फारूक, सलीम, अरसद, महमूद , शकील, हक्कम, फुरकान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।