फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Intensive checking campaign conducted at Luxor station

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

Thu, 19 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking campaign conducted at Luxor station
लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करती जीआरपी। - फोटो : ROORKEE
रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों से कहा गया कि किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने का समान न खरीदें और न खाएं। हो सकता है खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों की लूटने की साजिश हो। इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोरखपुर- देहरादून एक्सप्रेस, जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा-पंजाब मेल, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, मुरादाबाद-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस, ऋषिकेश-चंदोसी मेल एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशनों पर सादे कपड़ों में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। यह संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रेलवे स्टेशन पर तैनात खानपान विक्रेताओं से भी नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed