फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions given to survey the land of village society

Roorkee News: ग्राम समाज की भूमि का सर्वे करने के दिए निर्देश

Sun, 09 Jul 2023 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to survey the land of village society
भगवानपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम समाज की हजारों बीघा भूमि को खाली कराने के लिए तहसीलदार सहित प्रशासन की टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर, लव्वा, सिसोना, मक्खनपुर सहित चार गांवों के निकट ग्राम समाज की हजारों बीघा कृषि भूमि पर कुछ दबंग लोगों ने कई वर्षों से कब्जा कर फसलें उगाई हुई हैं। उत्तराखंड सरकार ने सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने के लिए डीएम को आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बाद डीएम के आदेश पर भगवानपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने तहसीलदार व प्रशासन की टीम को भगवानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर, लव्वा, सिसोना, मक्खनपुर सहित चार गांवों में ग्राम समाज की कृषि भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट देने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की कृषि भूमि की रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही खाली कराई जाएगी। ग्राम समाज की भूमि से कब्जा मुक्त कराने के दौरान बेवजह विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed