{"_id":"651c6960aa9f1d8b8e04325b","slug":"inspector-accused-of-indecency-roorkee-news-c-5-1-drn1030-258326-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने सीओ को शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू क्रांति के पदाधिकारी नीटू सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उनके परिचित बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे के पास खानपुर चौक पर चेकिंग के दौरान एक हल्का दरोगा ने उनकी बाइक रोक ली। हल्का दरोगा ने गाड़ी के कागज मांगे तो चालक फोन में कागज दिखाने लगे। इसे उन्होंने देखने से इन्कार कर दिया। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से दरोगा की बात कराई तो वह भड़क गए।
आरोप है कि फोन पर ही हलका दरोगा ने अभद्रता शुरू कर दी। परिचय देने के बावजूद हलका दरोगा अभद्रता करता रहा। मामले में उन्होंने सीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी हलका दरोगा को क्षेत्र से ट्रांसफर करवाने की मांग की। शिकायत करने वालों में देशराज, अनुप सिंह, मुकेश, रजत, रवि कुमार, नीटू सैनी आदि शामिल रहे। वहीं सीओ बहादुर सिंह चौहान ने पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।