{"_id":"5ed9252b8ebc3e90633c57ef","slug":"innocent-got-home-after-recovering-family-will-be-home-quarantine-roorkee-news-drn346171441","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम ठीक होकर घर पहुंचा, परिवार संग रहेगा होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम ठीक होकर घर पहुंचा, परिवार संग रहेगा होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैलीसीमिया से पीड़ित सात साल के मासूम ने कोरोना की जंग जीत ली है। कोई लक्षण नहीं दिखने और स्वास्थ्य ठीक होने पर बुधवार देर शाम उसे एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। बच्चे और उसके परिजन अब 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे।
तहसील क्षेत्र के दाबकी गांव निवासी एक महिला का सात वर्षीय बेटा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसका एम्स ऋषिकेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग उसे 19 मई को एम्स लेकर गए थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी कोरोना की भी जांच कराई थी। 22 मई को बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन ने गांव को पाबंद कर दिया था। तभी से बच्चे का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था। ग्राम प्रधान सतवीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बच्चे को छुट्टी दे दी गई। एम्स की एंबुलेंस से उसे घर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों ने बच्चे और परिजनों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा है। वहीं, एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि ग्रामीण गांव को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद गांव की रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी। उनके आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।