फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inlaid slap, Hungama

जड़ा थप्पड़, हंगामा

Fri, 10 Feb 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 10 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महिला डाक्टर की ओर से आशा को थप्पड़ जड़ने से भड़की आशाओं ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी डाक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। अस्पताल में सीएमएस न होने पर आशाओं ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। महिला डाक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आशा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

सिविल अस्पताल रुड़की में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. दीपा अपनी ओपीडी में महिला मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मरीज गिर गई। मरीज को उठाने के लिए डा. दीपा और भंगेड़ी क्षेत्र की आशा मंजू के बीच बहस हो गई। मंजू का आरोप है डा. दीपा ने उसे पहले थप्पड़ जड़ा उसके बाद गाली-गलौज की। इस बात को लेकर आशा ने मौके पर ही हंगामा कर दिया। सूचना पर अन्य आशाएं भी पहुंच गई और आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर दिया। नारेबाजी सुन मौके पर अन्य चिकित्सक, कर्मचारी और मरीज भी एकत्रित हो गए। अस्पताल में सीएमएस डा. संजय कंसल न होने के कारण सभी आशाएं गंगनहर कोतवाली पहुंच गई। वहां आशा मंजू ने डा. दीपा के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में महिला डाक्टर दीपा का कहना है कि एक महिला मरीज गिर गई थी। उन्होंने आशा को उसे उठाने के लिए कहा था, लेकिन आशा उसे उठाने की बजाय उल्टे उससे अभद्रता करने लगी। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि आशा मंजू की तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन


महिला चिकित्सक और आशा के बीच कहासुनी होने की जानकारी फोन से मिली है। वह बाहर ड्यूटी पर आए हुए हैं। अस्पताल पहुंचने पर वह मामले की जानकारी करेंगे। इसके बाद इस मामले में कुछ कह पाएंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed