{"_id":"69c14c4bd5c55a38e90d2aa0","slug":"initiatives-for-the-laksar-balawali-bijnor-bus-service-are-gaining-momentum-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-152598-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर-बालावाली-बिजनौर बस सेवा को लेकर पहल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर-बालावाली-बिजनौर बस सेवा को लेकर पहल तेज
Mon, 23 Mar 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
- यूपी परिवहन विभाग ने दिया बस के संचालन का आश्वासन
- लोगों को परिवहन की दिक्कत से मिलेगी निजात
लक्सर। राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कुंडलीवाल की मांग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लक्सर-बालावाली-बिजनौर रूट को आगामी अंतरराज्यीय समझौते में शामिल करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस मार्ग पर बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में गोपाल कुंडलीवाल और जिला पंचायत सदस्य रितु रानी ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को पत्र भेजा था। बिजनौर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, 90 किमी लंबे इस प्रस्तावित रूट (बिजनौर, जंदरपुर, दयालवाला, गोपालपुर, बालावाली, रायसी, लक्सर, बादशाहपुर, कनखल) का सर्वे हो चुका है और इसे समझौते में शामिल करने का प्रयास जारी है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी।