फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Information on stress free learning environment in the classroom

कक्षा में तनावमुक्त सीखने के माहौल पर दी जानकारी 5

Tue, 09 Aug 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Information on stress free learning environment in the classroom
कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को स्वागत करते स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी? - फोटो : ROORKEE
इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में शिक्षकों में कौशल बढ़ाने और बच्चों के लिए आनंदपूर्ण एवं अनुकूल सीखने का माहौल तैयार करने के लिए ‘हैप्पी क्लासरूम’ पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान कक्षा में तनावमुक्त सीखने का वातावरण निर्मित करने पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल की निदेशक कनिका कौशिक ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समय-समय पर शिक्षकों को प्रेरित करने और उनके कौशल को बढ़ाने में मदद करने के लिए दृढ़ संकल्प है। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए अनिवार्य 50 घंटे के प्रशिक्षण के प्रावधान पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशिक्षण कार्यशालाओं की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

सीबीएसई संसाधन व्यक्ति अनीता रतूड़ी ने कक्षा में तनाव मुक्त सीखने का वातावरण निर्मित करने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयक पूजा प्रधान ने किया। कार्यक्रम में ग्रीन वे मॉडर्न स्कूल रुड़की, दिल्ली पब्लिक स्कूल रुड़की, सेंटएंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की, जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर, शेफील्ड स्कूल रुड़की, माउंट लिटेरा जी स्कूल बहादराबाद, सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल रुड़की, पीजी कॉलेज बहादराबाद, एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, माउंट लिटेरा जी स्कूल, स्कॉलर्स एकेडमी रुड़की, शिवडेल स्कूल जगजीतपुर और कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा से 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed