फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   India closed today, protests will take place everywhere

किसान संगठनों ने की बंद को सफल बनाने का आह्वान

Mon, 07 Dec 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
India closed today, protests will take place everywhere
रुड़की। भारत बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न किसान संगठनों ने जगह-जगह बैठकें कीं। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। अन्नदाता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कृषि कानूनों की आड़ में किसानों के हितों पर वार किया जा रहा है। ऐसे में किसान ही नहीं, बल्कि आम लोगों के भी समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस रुड़की में आयोजित उत्तराखंड किसान यूनियन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि आठ दिसंबर को किसान लक्सर, भगवानपुर, मंगलौर और नारसन समेत सभी जगहों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आम लोगों से भारत बंद और विरोध प्रदर्शन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर विधायकों के घेराव का ऐलान कर चुकी है। जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायकों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह भाटी और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने भी बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने कहा, स्वेच्छा से बंद या खोल सकते हैं दुकानें
रुड़की। किसानों के भारत बंद आह्वान पर शहर में दो व्यापारिक संगठनों ने दुकानों को खोलने या बंद रखने का निर्णय स्वयं दुकानदारों पर छोड़ दिया है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव नवीन गुलाटी ने दुकानदारों से स्वैच्छिक बंदी की अपील की है। वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा है कि किसानों का सभी व्यापारी सम्मान करते हैं। उम्मीद है बातचीत के जरिए जल्द ही हल निकलेगा। व्यापारी स्वेच्छा से बंद में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल, संजय गर्ग, विश्वतोष सिंह, विभोर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, जिला संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा, शिवकुमार शर्मा और राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
भारत बंद के मद्देनजर वादकारियों को पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील से संबंधित कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहने का निर्णय लिया है। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोमर एवं सचिव पंकज कुमार ने बताया कि लोगों के आने जाने की परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि तहसील परिसर में अधिवक्ता कार्यों से विरत रहेंगे। हालांकि नई कचहरी में काम पहले की तरह जारी रहेगा, क्योंकि कोविड-19 के चलते कोर्ट की कार्यवाही ऑनलाइन हो रही है।
लोगों को मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
भारत बंद के मद्देनजर चिकित्सकों की ओर से किसी तरह के समर्थन की घोषणा नहीं की गई है। मंगलवार को आम दिनों की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास त्यागी ने बताया कि अभी तक किसी किसान यूनियन की ओर से भी कोई सूचना नहीं मिली है। चिकित्सकों की तरफ से सेवाएं जारी रहेंगी। यदि किसी तरह का कोई प्रेशर आता है तो परिस्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह की परेशानी होने पर भी इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं की जाएंगी।
नहीं चलेंगे थ्री व्हीलर
किसी तरह के विवाद से बचने के लिए रुड़की थ्री व्हीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को थ्रीव्हीलर का संचालन बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज सैनी ने बताया कि भारत बंद के किसानों के आह्वान को देखते हुए रुड़की से भगवानपुर रूट पर चलने वाले थ्रीव्हीलर का संचालन बंद रखा जाएगा।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने किया बंद का आह्वान
किसान संगठनों और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इस बाबत प्रदेश महासचिव आदेश सैनी ने बैठक की। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी ट्रक बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में और सरकार की नीतियों के विरोध में बंद को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।
किसानों के बंद पर विपक्ष ने भी गरमाई राजनीति
कांग्रेस ने जगह-जगह किसानों के समर्थन में की बंद की घोषणा
रुड़की। किसानों के बंद का समर्थन करने उतरी कांग्रेस ने भी राजनीति गरमा दी है। मंगलवार को कांग्रेस और उससे जुड़े संगठनों ने बंद को समर्थन का आह्वान किया है। भगवानपुर में किसान कांग्रेस की ओर से बंद के समर्थन में लगाए गए बोर्ड में भगवानपुर की कांग्रेस विधायक ममता राकेश की अपील भी लिखी गई है।
कांग्रेस ने किसानों के बंद के समर्थन में अपील की है। लक्सर भगवानपुर समेत विभिन्न जगहों पर बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से बैठकों का दौर भी चला। भगवानपुर में किसानों के समर्थन में कई बोर्ड भी लगाए गए हैं। एक बोर्ड किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल की ओर से लगाया गया है। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर भगवानपुर में महा आंदोलन की अपील की गई है। इस बोर्ड में निवेदक के रूप में भगवानपुर विधायक ममता राकेश को दर्शाया गया है। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों में बोर्ड लगाकर बंद के समर्थन में अपील की गई है।

किसान भाई देश के नागरिक हैं। उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कोई दुकानदार स्वेच्छा से दुकान बंद कर सकता है। किसी को जबर्दस्ती दुकानें बंद कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-स्वप्न किशोर सिंह, एसपी देहात रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed