फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   increase heat, power crisis in industries.

गर्मी के साथ उद्योगों पर बढ़ा बिजली संकट, सरकार के दावे हवा-हवाई

Sat, 09 Apr 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 09 Apr 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
increase heat, power crisis in industries.
Electricity

गर्मी बढने के साथ ही उद्योगों में बिजली संकट गहराने लगा है। स्थिति यह है कि करीब एक सप्ताह से औसतन चार घंटे से ज्यादा उद्योगों की बिजली गुल हो रही है, जबकि उद्योगों को एक अप्रैल से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। लगातार हो रही कटौती से उद्यमियों में आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन


बिजली कटौती की मार झेल रहे उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने एक अप्रैल से 24 घंटे आपूर्ति की घोषणा की थी। एक और दो अप्रैल को उद्योगों में इसका असर भी दिखा। नियमित आपूर्ति से उद्योगों में सुधार की भी आस जगी, लेकिन एकबार फिर नतीजा ढाक के तीन पात। तीन अप्रैल से लगातार बिजली कटौती की मार से उद्यमी बेहाल हैं। 
विज्ञापन


380 इंड्रस्ट्रियों में औसतन चार घंटे से अधिक बिजली कटौती 
स्थिति यह है कि भगवानपुर क्षेत्र की 380 इंड्रस्ट्रियों में औसतन चार घंटे से अधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे उद्यमियों में लगातार आक्रोश पनप रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानपुर इंड्रस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल कुमार का कहना है कि पिछले छह दिनों से औसतन चार घंटे से अधिक कटौती हो रही है, जिससे इंड्रस्ट्रियों को प्रतिदिन 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार कि ओर से पहले भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन एकबार फिर दावे हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को उद्यमियों संग बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। 


क्या कहते हैं अधिकारी
ऊर्जा निगम ग्रामीण खंड के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा भी मानते हैं उद्योगों में करीब चार घंटे की रोस्टिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि यह रोस्टिंग ऊपर से ही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed