{"_id":"287dd55e5744623ee995f0d2d74aaa45","slug":"including-three-women-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर/भगवानपुर। भगवानपुर और खानपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के तीन युवक प्रदीप पुत्र नानकु, निश कुमार पुत्र राजू और सुनील पुत्र ऋषिपाल सोमवार को करीब दस बजे लक्सर से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। रहीमपुर चेकपोस्ट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। उपचार के लिए लक्सर अस्पताल लाया गया। प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए रुड़की रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दूसरी तरफ भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी पवन एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को पवन हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। देर शाम रुड़की के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं चुड़ियाला निवासी देवेंद्र पत्नी रेखा के साथ बाइक पर झबरेड़ा में अपनी ससुराल जा रहा था। कुंजा बहादरपुर के पास बाइक में चुन्नी फंसने पर रेखा नीचे गिरकर घायल हो गई। सोमवार को रुड़की एक निजी अस्पताल में रेखा की मौत हो गई।
विज्ञापन