{"_id":"582c9cc04f1c1b39298fe847","slug":"including-five-registered-cases-of-wife-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मायके लेने आए युवक से मारपीट करने और उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है।
सहलौली थाना नागल, सहारनपुर निवासी गुलशेर मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ तेलीवाला स्थित अपनी ससुराल में पत्नी को लेने आया था। किसी बात पर युवक और ससुरालियों के बीच नोकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसमें गुलशेर घायल हो गया। गुलशेर के साथी पहले उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। बाद में वहां से उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई चनौली, थाना नागल निवासी सावेज पुत्र इलियास ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें मृतक की पत्नी सोबिया, सास साबिया, मुदसिर, जुनैद और कादिर को नामजद किया गया है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।