{"_id":"68d6cf013ca042e2d006e973","slug":"in-the-mining-area-vehicles-were-pelted-with-stones-glass-was-broken-aerial-firing-was-done-roorkee-news-c-5-1-drn1027-798259-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खनन क्षेत्र में वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़े, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खनन क्षेत्र में वाहन पर पथराव कर शीशे तोड़े, हवाई फायरिंग
सार
रायसी क्षेत्र में अवैध खनन की निगरानी कर रहे निजी एजेंसी कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने पथराव और फायरिंग की। कर्मचारी भागकर सुरक्षित रहे, जबकि हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएम पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल डांडिया रास 2.0 प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: स
विस्तार
अवैध खनन की निगरानी के लिए खनन क्षेत्र में गए निजी एजेंसी के कर्मचारियों के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वाहन पर पथराव के साथ फायरिंग भी की। कर्मचारियों ने भागकर हमलावरों से जान बचाई। कर्मचारियों ने रायसी पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
25 सितंबर की देर रात को अवैध खनन की रोकथाम और रॉयल्टी वसूलने का कार्य करने वाली केआरबीएम एजेंसी की फ्लाइंग स्क्वाॅड टीम के प्रभारी नजाकत अली कर्मचारियों महेंद्र, सोनू और अमित वाहन से रायसी की ओर निगरानी के लिए निकले थे। नजाकत के अनुसार रात करीब 11 बजे जब वह खानपुर गांव के पास पहुंचे।
तभी कुछ लोगों ने उनके वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया और हवाई फायरिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि वाहन को दौड़ाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं जाकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। फ्लाइंग स्क्वाॅड के प्रभारी नजाकत अली ने आरोपी दीपक निवासी रायसी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।