फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In Dada Jalalpur, people wrote 'House for sale' outside the house

घर की बाहर लिखा मकान बिकाऊ है, मचा हड़कंप

Tue, 10 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
In Dada Jalalpur, people wrote 'House for sale' outside the house
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में एक घर के बाहर लिखा घर बिकाऊ है। - फोटो : ROORKEE
फोटो समाचार:
विज्ञापन

डाडा जलालपुर में लोगों ने घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’
सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से बातचीत के बाद ग्रामीणों ने मिटाया
16 अप्रैल को बवाल के बाद से ही गांव में तैनात है पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। डाडा जलालपुर गांव के एक समुदाय के कुछ लोगों ने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया। मकान बिकाऊ लिखने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन तहसीलदार और पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ है मिटा दिया।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद बवाल हो गया था। बवाल के मामले ने बड़ा तूल पकड़ा था। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस तैनात है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गांव के माहौल पर नजर बनाए हुए है। वहीं, सोमवार को एक समुदाय के कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। शाम के समय आननफानन तहसीलदार रेखा आर्य और पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने मकान बिकाऊ है लिखने वाले लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भविष्य में खतरे की आशंका है, जिसके चलते उन्होंने मकान बिकाऊ लिखा है। इस पर तहसीलदार ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद मकान बिकाऊ है मिटा दिया गया। उधर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दो परिवारों के सात लोगों के मकान के बाहर मकान बिकाऊ है लिखा गया था। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। सुरक्षा का भरोसा देने के बाद उन्होंने इसे मिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed