फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In a minor dispute, the younger brother was stabbed to death

भाई ने भाई की चाकू घोप कर दी हत्या

Mon, 21 Feb 2022 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, the younger brother was stabbed to death
मानकपुर आदमपुर गांव में मामूली सी बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदामपुर निवासी सुशील ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उसका मझला भाई सुधीर उर्फ भूरा पहलवान अपने भतीजे यानी बड़े भाई बॉबी उर्फ राजेश के नौ वर्षीय बेटे को लेकर किसी जन्मदिन में जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बड़े भाई राजेश ने अपने बेटे को साथ भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद बड़ा विवाद हो गया। बड़े भाई राजेश ने गुस्से में आकर आपा खो दिया और एक चाकू लेकर सुधीर उर्फ भूरा पहलवान के सीने में घोंप दिया। इससे सुधीर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

आननफानन परिजन घायल को झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई सुशील ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व बॉबी उर्फ राजेश की पत्नी उसके नशे की लत के चलते बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। मृतक भूरा पहलवान ही अपने भतीजे का पालन-पोषण करता था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed