फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Illegal recovery in the name of parking from the people who reached the fair

दुस्साहस: मेले में पहुंचे लोगों से पार्किंग नाम पर हुई अवैध वसूली

Fri, 15 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of parking from the people who reached the fair
नगर निगम की ओर से ठेका जारी होने की बात कहकर कुछ लोग दशहरा मेला में आने वाले लोगों से अवैध रूप से 50 और 100 रुपये पार्किंग शुल्क वसूलने लगे। जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत की तो पूरा राज खुल गया। अवैध पार्किंग शुल्क की शिकायत का नगर निगम के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। टीम मौके पर पहुंची तो पार्किंग शुल्क वसूलने वाले भाग खड़े हुए। निगम प्रशासन ने पार्किंग वसूली बंद कराने के साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, लेकिन समय-समय पर फर्जी तरीके से गिरोहबंद लोगों की ओर से रसीद काटकर पार्किंग शुल्क की वसूली की शिकायतें मिलती रहती हैं। फर्जी रसीद काटने वाले ये लोग कभी तहसील प्रशासन से अनुमति का हवाला देते हैं तो कभी नगर निगम से ठेका जारी होने का रौब गालिब करते हैं। शुक्रवार को तो कुछ लोग दशहरे के मेले का फायदा उठाकर अलीश पार्किंग स्टैंड के नाम पर छपवाई गई रसीदों के आधार पर लोगों से 50 से 100 रुपये की पार्किंग शुल्क वसूलने लगे। पार्किंग की वसूली मेन सड़क पर खड़े वाहनों से तो की ही जा रही थी, साथ ही गलियों में बाइकें खड़ी कर मेला देखने जा रहे लोगों से भी वसूली शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इसी दौरान शहर निवासी नितीश कंसल ने वसूली कर रहे लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पार्किंग का ठेका निगम ने जारी किया है और वे नगर निगम के किसी त्यागी नाम के व्यक्ति के आदेश पर रसीद काट रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि पार्किंग का कोई ठेका जारी नहीं किया गया है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने अधिकारियों को तत्काल जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर अवैध वसूली बंद करा दी गई थी। मामले में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज खुलते ही भाग खड़े हुए
जैसे ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जांच करने पहुंचे तो अवैध वसूली कर रहे लोग भाग खड़े हुए। निगम प्रशासन की ओर से जानकारी ली गई तो पता चला कि रामनगर क्षेत्र के रहने वाला व्यक्ति अवैध वसूली कर रहा था। निगम प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

चंद घंटों में ही वसूल लिए हजारों
अवैध रूप से पार्किंग वसूलने वालों ने लोगों पर रौब गालिब करते हुए एक घंटे में ही हजारों रुपये वसूल लिए। जागरूक लोगों की शिकायत के चलते यह वसूली दो से तीन घंटे ही हो पाई। राज नहीं खुलता तो शाम तक जुटने वाली भीड़ से लाखों की अवैध वसूली की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed