फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   illegal liquor of two lacs rupees seized, accuse arrested

दो लाख की शराब सहित एक गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 06 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor of two lacs rupees seized, accuse arrested
आबकारी विभाग ने बरामद की तस्करी की शराब - फोटो : amarujala
आबकारी विभाग की टीम ने छापे मारकर 27 पेटी तस्करी की शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमजरा में घेराबंदी की और एक बाइक सवार को दो पेटी शराब के साथ दबोच लिया गया। आरोपी ने अपना नाम प्रदीप बताया। वह हल्लू मजरा का निवासी है। पूछताछ के बाद आबकारी टीम आरोपी के घर पहुंची, जहां एक अन्य बाइक पर दो पेटी शराब मिली। इसके अलावा मौके से 23 पेटी शराब बरामद की गई। आरोपी से बरामद 27 पेटी शराब की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दोनों बाइकें भी जब्त कर ली गई हैं। आबकारी निरीक्षक एमएस पतियाल के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमजरा से हरियाणा की 11 पेटी देशी और 16 पेटी अग्रेंजी शराब बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी टीम में एचआर जाफरी, भजन सिंह चौहान, अजब सिंह, वीपेंद्र चौहान, परमिल शर्मा, मधुर कुमार, नितिन, अनु रानी, सृष्टि यादव, अमित शामिल थे। 
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र बन रहा शराब तस्करी का गढ़
भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमजरा से पहले भी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया था। इसके अलावा जिला पंचायत चुनाव के समय में भी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। सूत्रों के अनुसार भगवानपुर और आसपास का क्षेत्र अवैध शराब की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। कारण कि इस क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां हैं जहां काम करने वाले श्रमिकों में आसानी से तस्करी की शराब खपा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed