{"_id":"698cbb7c19103b6957074209","slug":"iit-student-missing-after-drowning-in-ganga-canal-roorkee-news-c-5-1-drn1027-899453-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गंगनहर में डूबकर आईआईटी का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गंगनहर में डूबकर आईआईटी का छात्र लापता
विज्ञापन
गंगनहर के पास घूमने आया आईआईटी का एमबीए का छात्र डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से छात्र की गंगनहर में तलाश की जा रही है। दु
आईआईटी का छात्र आशीष शुक्ला निवासी बनारस बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ गंगनहर पुल के पास घूमने आया था। आशीष गंगनहर के किनारे पहुंचा तो सीढ़ियों के पास संतुलन बिगड़ने से वह गंगा की तेज धारा में बहता चला गया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आशीष गंगनहर में डूबकर लापता हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर आईआईटी में भी हड़कंप मच गया। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता छात्रा की तलाश की लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छात्र को बचाने में असफल रहे सहपाठी और लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र सीढ़ियों के पास गंगनहर से निकलने की कोशिश कर रहा था। सहपाठी और कुछ लोगों ने कपड़ों की रस्सी बनाकर छात्र के पास भी फेंकी लेकिन तेज बहाव में छात्र कपड़े की रस्सी को नहीं पकड़ पाया और चंद सेकेंड में गंगनहर में ही डूबकर लापता हो गया।