Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If the exploitation of farmers does not stop, the movement: Road

किसानों का शोषण बंद न हुआ तो आंदोलन: रोड़

Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
If the exploitation of farmers does not stop, the movement: Road
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक में विचार रखते वक्ता - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक में डीजल पेट्रोल के दामों के साथ-साथ फसलों के दाम न बढ़ने पर चर्चा की। वहीं किसानों का शोषण बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि किसानों की गन्ने की फसल का दाम तीन साल से बढ़ा नहीं है। वहीं केंद्र सरकार प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा कर रही है। ऐसे में किसानों को खेती करना भारी पड़ रहा है। यदि यही हालत रहा तो किसान सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष महकार सिंह व चौधरी धर्मवीर ने कहा कि सरकारी अमला किसानों की समस्याओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। वहीं महंगे भाव का डीजल फूंककर फसलों को बचाना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों का शोषण नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्षता रविंद्र त्यागी व संचालन दीपक पुंडीर ने किया। इस मौके पर पवन त्यागी, सुरेंद्र लंबरदार, आकिल हसन, राजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र सैनी, प्रवीण राणा, दुष्यंत कुमार, सतबीर सिंह, नरेंद्र कुमार, सुधीर, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद जाबिर, चांदवीर मलिक, शहीद अहमद, नवाब अहमद, ईलम सिंह, कर्मवरी सिंह, अर्जुन कुमार, जय सिंह प्रधान, रमाकांत सिंह, मकर सिंह, सोमपाल सिंह व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed