Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If the booth is strong, victory in the election will follow.

Roorkee News: बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में जीत होगी

Mon, 02 Nov 2026 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
If the booth is strong, victory in the election will follow.
भाजपा जिला रुड़की की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ समितियों को सक्रिय बनाए। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता केवल नारा नहीं बल्कि संगठन की कार्यपद्धति का मूल मंत्र है। डॉ. कल्पना सैनी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने बूथ समितियों की नियमित बैठक और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर जोर दिया। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सागर गोयल, राकेश गिरी, शोभाराम प्रजापति समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed